November 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

एकलव्य विद्यालय छुरी में प्रवेश के लिए काउसिलिंग 29 और 30 अप्रैल को

Share

कोरबा 28 अप्रैल 2022/जिले के छुरीकला नगर पंचायत के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए काउसिलिंग 29 और 30 अप्रैल 2022 को होगी। यह काउसिलिंग सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोनों दिन शाम 5 बजे तक चलेगी। काउसिलिंग में चयन परीक्षा के आधार पर बनी अंतिम चयन सूची के क्रमांक एक से लेकर नब्बे तक के विद्यार्थी शामिल हो सकेगें।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती माया वारियर ने बताया कि काउसिलिगं में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों का पांचवीं कक्षा पास होना अनिवार्य होगा। विद्यार्थियों की आयु 1 जुलाई 2022 को 10 से 13 वर्ष के बीच होना निर्धारित की गई है। विद्यार्थी को छत्तीसगढ़ राज्य का अनुसूचित जनजाति वर्ग का मूल निवासी होना अनिवार्य किया गया है। काउसिलिंग के समय विद्यार्थियों कक्षा पांचवीं की अंकसुची छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाण पत्र, छत्तीसगढ का अनुसूचित जाति वर्ग का स्थायी जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की मूल प्रति के साथ सत्यापित छायाप्रति भी प्रस्तुत करनी होगी। काउसिलिंग के समय विद्यार्थी को स्वयं के पांच पासपोर्ट साइज के फोटो भी लाने होंगे। निर्घारित तिथि और समय पर चयनित विद्यार्थियों द्वारा काउसिलिंग में उपस्थित नहीं होने पर प्रतीक्षा सूची में शामिल अभ्यर्थियों के प्रवेश की कार्रवाई की जाएगी।
क्रमांक 79/


Share

Related posts

जनपद पंचायत कोरबा में आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु प्रशिक्षण का आयोजन 16 फरवरी को

namanchhattisgarh

बरेठ समाज को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, बड़ा नाला निर्माण कार्य सहित 01 करोड़ 56 लाख रू. के विकास कार्य का भूमिपूजन किया राजस्व मंत्री ने

namanchhattisgarh

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

namanchhattisgarh

Leave a Comment