22.3 C
New York
August 5, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

3 मई को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 02 मई 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट मंगलवार 03 मई को विभिन्न 08 वार्डो में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 03 मई मंगलवार को वार्ड क्र. 02 सामुदायिक भवन तुलसी नगर के पास, वार्ड क्र. 11 लक्ष्मणबन जोन कार्यालय के पास, वार्ड क्र. 21 बुधवारी गणेश पण्डाल दशहरा मैदान, वार्ड क्र. 34 पुराना रिसदा सामुदायिक स्टे के पास कौशिल्या मितानिन के घर के पास, वार्ड क्र. 41 परसाभांठा कांजीहाउस के पास सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 50 पावर सिटी गेट के पास सांस्कृतिक मंच के सामने, वार्ड क्र. 56 जेठूदफाई सामुदायिक भवन शकुंतला मितानिन के घर के पास, वार्ड क्र. 64 घुड़देवादफाई आंगनबाड़ी केन्द्र 2 के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डो में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

एसडीएम, तहसीलदार और सीएमओ ने साफ सफाई कार्यों का किया निरीक्षण

namanchhattisgarh

27 एकड़ में विकसित होगा नया औद्योगिक क्षेत्रः कोरबा के विकास को मिलेगा नया आयाम

namanchhattisgarh

लिपिकीय कर्मचारियों को मिलेगा लेखा प्रशिक्षण आवेदन 31 मई तक

namanchhattisgarh

Leave a Comment