November 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsअपराधछत्तीसगढ़

कोयला लोड लावारिश हालत में मिला पीकअप

Share

 पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री भोजराम पटेल के द्वारा अवैधडीजल कबाड, कोयला तथा अवैध कार्य करने वालो के विरूध्द सख्त कार्यवाही के संबंध मे दिये गये निर्देशो के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री अभिषेक वर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दर्री सुश्री लितेश सिंह के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी कुसमुण्डा श्री लीलाधर राठौर के मार्ग दर्शन मे चोरो पर शिकंजा कसने के विशेष अभियान के तहत चोरो के विरूध्द कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है, जो आज दिनांक 04.05.2022 को दौरान पेट्रोलिंग के मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम पाली श्रीवास मोहल्ला के पास एक पीकअप वाहन कमांक सीजी 12 ई 0770 जिसमे करीबन 03 टन कोयला लोड है लावारिश हालत में खड़ा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहन के मौके पर पहुंचने पर उक्त स्थान मे एक पीकअप वाहन कमॉक सीजी 12 ई 0770 जिसमे करीबन 03 टन कोयला लोड लावारिश हालत में मिला, जिसे गवाहो के समक्ष जप्त कर धारा 102 जा.फौ. के तहत विधिवत कार्यवाही कब्जा पुलिस लिया गया तथा जप्त पीकअप वाहन एवं कोयला को पु.स.के. सर्वमंगला में सुरक्षार्थ रखा गया है, जप्तशुदा वाहन एवं कोयला के मालिक की पता तलाश कार्यवाही की जा रही है।

Share

Related posts

कुटुंब न्यायालय में आदेशिका वाहक की भर्ती के लिए पात्र अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी

namanchhattisgarh

स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर कियान्वयन हेतु सहयोगी संस्थाओं (एनजीओ) की समन्वय बैठक

namanchhattisgarh

सड़क दुर्घटनाएं नहीं हो इसके लिए हो समुचित प्रयास: मुख्य सचिव अमिताभ जैन

namanchhattisgarh

Leave a Comment