November 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

11 मई को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 10 मई 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट बुधवार 11 मई को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 मई बुधवार को वार्ड क्र. 06 पुरानी बस्ती दुर्गा पण्डाल पुराना बस स्टैण्ड, वार्ड क्र. 13 पन्द्रह ब्लाक अटल आवास के पास, वार्ड क्र. 30 मानिकपुर सार्वजनिक भवन नीचे मोहल्ला, वार्ड क्र. 39 आजादनगर स्टेज, वार्ड क्र. 43 सार्वजनिक मंच कमलीडुग्गू आंगनबाड़ी के पास, वार्ड क्र. 49 अगारखार ऊर्जा द्वारा गेट के पास, वार्ड क्र. 58 इमलीछापर आंगनबाड़ी के पास, वार्ड क्र. 67 बांकीमोंगरा नं.-2 अंबेडकर नगर स्टेज के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।

Share

Related posts

बेघरों के लिए बनाए गए आश्रय स्थल का राजस्व मंत्री ने किया लोकार्पण

namanchhattisgarh

बच्चों के संरक्षण के लिए लागू कानूनों पर बैठक सह कार्यशाला का आयोजन 06 नवम्बर को

namanchhattisgarh

मिशन इन्द्रधनुष टीकाकरण अभियान की तिथियों में परिवर्तन : प्रथम चरण 21 अगस्त से 26 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा

namanchhattisgarh

Leave a Comment