21.8 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

18 मई को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 17 मई 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट बुधवार 18 मई को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 मई बुधवार को वार्ड क्र. 03 राताखार यशोदा मितानिन के घर के पास, वार्ड क्र. 12 सामुदायिक भवन अमरैयापारा, वार्ड क्र. 23 कृष्णानगर सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 37 भदरापारा अंबेडकर चौक हेमलता मितानिन के घर के पास, वार्ड क्र. 42 रूमगरा स्कूल के सामने स्टेज, वार्ड क्र. 51 केंदईखार अटल आवास के पास, वार्ड क्र.  61 शांतिनगर सामुदायिक भवन स्कूल, वार्ड क्र. 64 घुड़देवा दफाई आंगनबाड़ी केन्द्र 02 के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

टीबी से घबराने की जरूरत नहीं, इलाज संभव : मंत्री लखनलाल देवांगन

namanchhattisgarh

वर्ष 2022 के द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मई को होगा

namanchhattisgarh

कलेक्टर ने जिले में अवैध धान खरीदी बिक्री रोकने के लिए अनुविभाग स्तर पर जांच दल का किया गठन

namanchhattisgarh

Leave a Comment