August 4, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

डायल 112 के जवानों द्वारा अपनी जान दांव पर लगा बचाई ग्रामीण महिला की जान

Share

कोरबा|  कल रात्रि में डायल 112 को सूचना मिला की बांगो थाना अंतर्गत गुरसिया के एक मोहल्ले में हाथियों का झुंड घुस आया है। डायल 112 की टीम ने रात को जंगल के अंदर बने महिला के मकान में जाकर हाथियों के बीच फंसी दो महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला ।
            घर में हाथी घुस जाने की सूचना मिलते ही बांगो कोबरा-1 की टीम तत्काल रवाना होकर घटनास्थल ग्राम- गुरसिया( नेटी भैसा मोहल्ला) पहुंचे । जहां पहुंच कर  महिला जिसका नाम श्रीमती कृष्णा यादव पति चेतराम यादव उम्र 21 वर्ष ने बताया की हमारे मोहल्ले गांव से लगभग 1.5 km जंगल अंदर मे है। अभी-अभी हमारे घर आंगन में 3–4 हाथी घुस गए हैं  मैं बड़ी मुश्किल से जान बचाकर भागते भागते गांव बस्ती अंदर आई हूं । अभी भी घर अंदर  सास मान कुंवर और ननद गीता यादव दोनों घर अंदर ही फंसी हुई है ।  वहां घर अंदर अभी भी हाथी घुसा हुआ है मेरी ननंद थोड़ी सी विकलांग है ठीक से चल फिर नहीं सकती जिसे बचाने के लिए मदद चाहिए । erv टीम के स्टाफ के द्वारा अपने सूझबूझ और हिम्मत से गांव के दो लोगों को erv वाहन में बैठा कर साथ में टॉर्च लेकर घर में फंसे दोनों महिला को बचाने के लिए गांव से लगभग 1.5 km अंदर जंगल के रास्ते पहुंचे । घर कमरे अंदर जाकर देखा तो एक खाट के नीचे एक महिला और लड़की छिपकर बैठे हुए थे erv टीम स्टाफ के द्वारा दोनों महिला को सुरक्षित erv वाहन में बैठाकर गांव बस्ती अंदर लाया गया और  परिचित के घर रात्रि में सोने के लिए बोला गया । महिला और गांव के लोगों के द्वारा अपने जान जोखिम में डालकर दोनों महिला को सुरक्षित लाए कहकर erv टीम के स्टॉप की काफी सराहना किए और धन्यवाद ज्ञापित किया

Share

Related posts

टीईटी परीक्षा एक फरवरी को

namanchhattisgarh

झगड़ा करने से रोका तो चचेरे भाई को मार डाला: पत्नी से विवाद कर रहा था बड़ा भाई, छोटे ने टोका तो उस पर धारदार हथियार से किया हमला

cradmin

09 वार्डो में चला आज सफाई का विशेष अभियान

namanchhattisgarh

Leave a Comment