19.5 C
New York
October 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

03 जून को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 02 जून 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शुक्रवार 03 जून को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 03 जून शुक्रवार को वार्ड क्र. 03 राताखार पार्षद घर के पास, वार्ड क्र. 12 सामुदायिक भवन अमरैयापारा, वार्ड क्र. 23 कृष्णानगर सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 36 पाड़ीमार परसाभांठा स्कूल के पास सामुदायिक भवन कविता राठौर मितानिन घर के पास, वार्ड क्र. 42 स्कूल के सामने स्टेज रूमगरा, वार्ड क्र. 51 केंदईखार अटल आवास के पास, वार्ड क्र. 54 सर्वमंगला मंदिर आश्रम के पास, वार्ड क्र. 66 गजरा मितानिन घर के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

युवोदय ‘‘हसदेव के हीरो‘‘ कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु गठित ज़िला स्तरीय समिति के लिए दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

namanchhattisgarh

गोधन न्याय योजना में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त: कलेक्टर

namanchhattisgarh

कृषि स्थायी समिति की बैठक छह जून को

namanchhattisgarh

Leave a Comment