22.4 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

नागरिकगण जांच केंद्रों तक उत्साह के साथ पहुंचे बीपी शुगर की जांच कराने

Share

कोरबा 02 जून 2022/कलेक्टर श्रीमती रानू साहू की नागरिकों में गैर संचारी रोग बीपी- शुगर की जांच कर बीमारी बढने से पहले मरीजो का ईलाज सुनिश्चित करने की पहल से जिलेवासी लाभान्वित हो रहे है। आज निःशुल्क बीपी, शुगर जांच कैम्प का आयोजन जिले में किया गया। इस शिविर में 30 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगो की बीपी और शुगर की जांच की गई। लोगो के  जांच करने के पश्चात् बीपी, शुगर की पुष्टि होने वाले मरीजो को आवश्यक दवाईयां भी निःशुल्क में प्रदान की गई। साथ ही जरूरी स्वास्थ्य सलाह भी लोगो को दी जा गई। जांच शिविरो में नागरिकगण उत्साह के साथ बीपी, शुगर की जांच कराने पहुंचे।
कलेक्टर श्रीमती साहू सहित जिला स्तरीय और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी-कर्मचारियों ने एनसीडी कैम्पों का निरीक्षण कर शिविर के सफल क्रियान्वयन में सहयोग प्रदान किया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती साहू ने नगर निगम क्षेत्र कोरबा के अंतर्गत विभिन्न कैम्पों का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर ने रानी धनराज कुंवर पीएचसी, देवांगन पारा, तुलसीनगर, ढोढीपारा और कोहडिया में बनाये गये जांच कैम्पों का निरीक्षण किया। उन्होंने कैम्प में बीपी, शुगर की जांच कराने आये लोगो से बात भी की। लोगो ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क किये जा रहे बीपी, शुगर जांच कैंप बहुत अच्छी पहल है। इसमें सभी नागरिको को अपने नजदीकी जांच कैम्पों में ही जांच की सुविधा मिल रही है। दूर अस्पताल जाने की जरूरत नही पड रही है। जांच कराने आए नागरिकों ने बताया कि जांच उपरांत बीपी शुगर असामान्य होने पर जरूरी दवाइयां और बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक सलाह भी दी गई।

क्रमांक 176


Share

Related posts

सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रमः वृहद समाधान शिविर का आयोजन 24 जून को नोनबिर्रा में

namanchhattisgarh

भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव हर्ष उल्लास के साथ श्री श्वेताम्बर जैन समाज ने मनाया

namanchhattisgarh

कलेक्टर की पहल से प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले पांच मृतकों के परिजनों को मिले 4-4 लाख रूपये की सहायता राशि

namanchhattisgarh

Leave a Comment