27.3 C
New York
July 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

रोजगार मेला: 79 पदों में भर्ती के लिए आठ जून को लगेगा मेला

Share

कोरबा 07 जून 2022/जिले के युवाओं को रोजगार प्रदान करने बालक आईटीआई कॉलेज कोरबा में आठ जून को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले के माध्यम से जिले के युवाओं को अपना भविष्य संवारने का सुनहरा मौका मिलेगा। रोजगार मेले के माध्यम से दो निजी संस्था एस.बी.आई. लाईफ इश्योरेंश कोरबा में सेल्स आफिसर, लाईफ मित्र के 50 पदों, जिफ्सा एजुकेशन एण्ड टेकनिकल प्राईवेट लिमिटेड में मार्केटिंग एक्जीकेटिव, टेली कॉलर, काउंसलर, प्लेसमेंट मैनेजर, फॉयर सेफ्टी, असिस्टेंट प्रोफेसर आईटी, मैनेजमेंट, कम्प्यूटर टीचर, कम्प्यूटर लैंब असिस्टेंट, कम्प्यूटर ऑपरेटर, लाइब्रेरियन एवं ऑफिस ब्वाय के कुल 29 प्रकार के पदो पर रोजगार मेले के माध्यम से भर्ती की जाएगी।
जिला रोजगार अधिकारी श्री जे.पी. खाण्डे ने बताया कि रोजगार मेले में 10वी, 12वी, स्नातक एवं स्नातकोत्तर पास आवेदको की नियुक्ति की जानी है। रोजगार के लिए युवाओं की भर्ती इंटरव्यू-प्लेसमेंट के माध्यम से की जाएगी। जिले के इच्छुक बेरोजगार युवा आठ जून को सुबह 11 बजे बालक आईटीआई कालेज कोरबा में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

क्रमांक 192


Share

Related posts

अवैध होर्डिंग विज्ञापन पोस्टर को हटाने की लगातार कार्यवाही कर रहा निगम

namanchhattisgarh

आदिवासी विकास कार्यालय जांजगीर में छत्तीसगढ़ी संस्कृति एवं परंपरा के अनुरूप मनाया गया पोला त्यौहार

namanchhattisgarh

जनचौपाल में आए 138 आवेदन

namanchhattisgarh

Leave a Comment