July 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

14 जून कबीर जयंती पर बंद रहेगा पशुवध कार्य

Share

कोरबा 10 जून 2022 – आगामी 14 जून को कबीर जयंती के अवसर पर नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत समस्त वधशालाओं को बंद रखा जाएगा तथा किसी भी प्रकार का  पशुवध कार्य व मांस आदि की बिक्री नहीं होगी। निगम द्वारा अपने क्षेत्र के समस्त वधशालाओं व पशुवधकर्ताओं को आदेशित करते हुए कहा गया है कि वे उक्त तिथि को किसी भी प्रकार का पशुवध कार्य न करें तथा मांस बिक्री की दुकानों को पूर्ण रूप से बंद रखें, उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी दुकान में मांस विक्रय करते पाए जाने पर मांस जप्त करने की कार्यवाही करने के साथ ही संबंधित के विरूद्ध यथोचित कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी।


Share

Related posts

हाथो पर लगी मेहंदी व बच्चों के संस्कार पर हुई परिचर्चा

namanchhattisgarh

कुसमुंडा सड़क पर एक लेन खाली हो और आम नागरिकों को आवागमन में असुविधा न हो: कलेक्टर

namanchhattisgarh

रेडियोग्राफर के सत्यापन उपरांत वेतन आहरण के निर्देश

namanchhattisgarh

Leave a Comment