24.3 C
New York
June 19, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

15 जून को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 14 जून 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट बुधवार 15 जून को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 जून बुधवार को वार्ड क्र.  08 इमलीडुग्गू सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 10 सीतामणी हटरी के पास, वार्ड क्र. 20 कांशीनगर आरामशीन नुरी मस्जिद के पास, वार्ड क्र. 33 रामपुर सामुदायिक भवन के पास आंगनबाड़ी 01 के सामने, वार्ड क्र. 40 नेहरूनगर पार्षद घर के पास स्टेज, वार्ड क्र. 48 इंदिरा नगर आशीष अग्रवाल घर के पास सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 54 जरहा जेल पुराना बरहमपुर स्टेज के पास, वार्ड क्र. 63 भीमसेनिहा मंदिर सामुदायिक भवन के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

13 दिनों तक चले महापौर कप क्रिकेट टूर्नामेंट का राजस्व मंत्री ने किया समापन

namanchhattisgarh

गौण खनिज का अवैध परिवहन एवं उत्खनन करते पाये जाने पर वाहन जप्त : 22 वाहनों पर किया गया कार्यवाही

namanchhattisgarh

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में 02 आरोपी गिरफ्तार

namanchhattisgarh

Leave a Comment