22.4 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

18 जून को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 17 जून 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शनिवार 18 जून को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 जून शनिवार को वार्ड क्र. 03 राताखार पार्षद घर के पास, वार्ड क्र. 11 लक्ष्मणबन जोन कार्यालय के पास, वार्ड क्र. 24 एम.पी.नगर सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 36 पाड़ीमार परसाभांठा स्कूल के पास सामुदायिक भवन मितानिन कविता राठौर घर के पास, वार्ड क्र. 42 रूमगरा स्कूलके सामने स्टेज, वार्ड क्र. 51 केंदईखार अटल आवास के पास, वार्ड क्र. 56 सेन्द्रीदफाई सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 63 भूसडीपारा आंगनबाड़ी के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

मुख्य सचिव ने की राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण कार्यों की समीक्षा

namanchhattisgarh

समाज की वरिष्ठ महिलाओं ने सावन महोत्सव का लुत्फ उठाया

namanchhattisgarh

राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारियों, सदस्यों को दिया गया द्वितीय चरण का प्रशिक्षण

namanchhattisgarh

Leave a Comment