August 4, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री गिरिराज सिंह ने कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत जल शोधन संयंत्र का किया निरीक्षण

Share

कोरबा 15 जुलाई 2022/केन्द्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह अपने कोरबा प्रवास के दौरान आज नगर निगम कोरबा के कोहड़िया में स्थित जलउपचार संयंत्र का निरीक्षण किया। केन्द्रीय मंत्री ने अमृत मिशन के अंतर्गत निर्मित 29 एमएलडी क्षमता के जल शोधन संयंत्र में पहुंचकर पेयजल शोधन की विभिन्न प्रक्रियाओं का अवलोकन किया। उन्होने जल संयंत्र के माध्यम से निगम क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। केन्द्रीय मंत्री ने निगम द्वारा पेयजल आवर्धन योजना भाग-2 के तहत किए गए कार्याे की विस्तार से जानकारी ली। इस मौके पर महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, कलेक्टर श्री संजीव झा, सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी, आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र पाटले, जनप्रतिनिधि सुरेन्द्रप्रताप जायसवाल, श्रीमती सपना चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण मौजूद रहे।
केन्द्रीय मंत्री ने कोहड़िया स्थित जलउपचार संयंत्र पहुंचकर वहॉं पर स्थापित किए गए 29 एम.एल.डी.जलउपचार संयंत्र की सभी कम्पोनेन्ट्स का गहराई के साथ जायजा लिया। साथ ही विभिन्न तकनीकी पहलुओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए पेयजल सप्लाई के लिए शोधित जल की गुणवत्ता आदि के बारे मे भी जानकारी ली। उन्होने शोधित जल में आवश्यक पोषक तत्वों की मात्रा के बारे में भी पूछा। केन्द्रीय मंत्री ने पानी की गुणवत्ता के बारे में जानकारी लेते हुए जल शोधन सिस्टम की डिजिटल मॉनिटरिंग की प्रक्रियाओं के बारे में भी पूछा। उन्होने लैब रूम में जाकर पानी की गुणवत्ता जांचने की प्रक्रिया का अवलोकन किया। केन्द्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने कोहडिया के जल शोधन संयंत्र से लाभान्वित लोगो के बारे में भी जानकारी ली।
विभिन्न कम्पोनेन्ट्स का सूक्ष्म निरीक्षण – केन्द्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने पेयजल आवर्धन योजना भाग-2 के तहत स्थापित 29 एम.एल.डी. जलउपचार संयंत्र तथा उसके सभी कम्पोनेन्ट्स यथा सी.एल.एफ., एइरेशन फाउंटेन, फिल्टर बेड, पी.एल.सी.स्काडा, पानी टेस्टिंग लैब का सूक्ष्मता के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान योजना के विभिन्न कार्याे की जानकारी देते हुए आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय ने बताया कि इसके तहत डब्ल्यू.टी.पी.स्थापना के साथ-साथ सर्वेश्वर एनीकट का निर्माण, 387 किलोमीटर पाईप लाईन, 01 एम.बी.आर. के साथ ही 13 ओव्हर हैड टैंक स्थापित कराए गए हैं तथा निगम द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप प्रतिदिन शोधित जल की आपूर्ति की जा रही है।ं पेयजल आवर्धन भाग-2 के तहत मीटरयुक्त 21 हजार नल कनेक्शन 25 वार्डाे में दिए गए हैं तथा डेढ़ लाख की जनसंख्या को इसके द्वारा शुद्ध पेयजल प्रतिदिन उपलब्ध कराया जा रहा है।

क्र./303/


Share

Related posts

कोविड वैक्सीन अमृत महोत्सव: 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगो को लगेगा निःशुल्क बुस्टर डोज

namanchhattisgarh

बच्चों के संरक्षण के लिए लागू कानूनों पर बैठक सह कार्यशाला का आयोजन 06 नवम्बर को

namanchhattisgarh

छत्तीसगढ़ मानवाधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष का कोरबा प्रवास 28 नवंबर को

namanchhattisgarh

Leave a Comment