23.7 C
New York
October 15, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

19 जुलाई को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 18 जुलाई 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट मंगलवार 19 जुलाई को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 जुलाई मंगलवार को वार्ड क्र. 03 राताखार, वार्ड क्र. 11 नई बस्ती लक्ष्मणबन, वार्ड क्र. 21 बुधवारी, वार्ड क्र. 36 पाड़ीमार क्र. 01, वार्ड क्र. 42 रूमगरा, वार्ड क्र. 51 सरदार वल्लभभाई पटेलनगर केंदईखार, वार्ड क्र. 56 डगनियाखार सेन्द्रीदफाई, वार्ड क्र. 63 मोंगरा बस्ती भूसडीपारा के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

निगम के डब्ल्यू.टी.प्लांट के पीछे सवा करोड़ रू. से होगा नाला निर्माण

namanchhattisgarh

स्वच्छता पखवाड़ा पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल केएसटीपीपी कोरबा के बल सदस्यों द्वारा किए गए सफाई अभियान

namanchhattisgarh

कलेक्टर ने डी.ई.सी. एवं एलबेंडाजोल की दवा खाकर सामूहिक दवा सेवन तथा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का किया शुभारंभ

namanchhattisgarh

Leave a Comment