1 C
New York
February 24, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

20 जुलाई को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 19 जुलाई 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट बुधवार 20 जुलाई को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 जुलाई बुधवार को वार्ड क्र. 04 इंदिरानगर दुर्गा पण्डाल, वार्ड क्र. 10 संजयनगर रोड के पास गुफा मंदिर, वार्ड क्र. 24 एम.पी.नगर सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 37 भदरापारा अंबेडकर चौक हेमलता मितानिन घर के पास, वार्ड क्र. 43 कमलीडुग्गू सार्वजनिक मंच कलमीडुग्गू आंगनबाड़ी के पास, वार्ड क्र. 51 श्यामनगर सामुदायिक भवन मंच के पास, वार्ड क्र. 61 शांतिनगर सामुदायिक भवन स्कूल, वार्ड क्र. 64 घुडदेवा दफाई आंगनबाड़ी केन्द्र 02 के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

शासन ने अनियमित विकास के नियमितीकरण का दिया सुनहरा अवसर, इसका लाभ उठाएं लोग, आर्किटेक्ट इंजीनियर्स निभाएं सक्रिय भूमिका – आयुक्त

namanchhattisgarh

बाल दिवस के अवसर पर गुलाब फूल एवं चॉकलेट भेंट कर यातायात नियम का पालन करने हेतु समझाइश दी गई

namanchhattisgarh

आयुक्त ने घाट निर्माण हेतु पूर्वांचल विकास समिति सदस्यों के साथ किया स्थल निरीक्षण

namanchhattisgarh

Leave a Comment