July 16, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

अपात्र होने से बचने ई-के.वाई.सी.कराएं किसान, अंतिम तिथि 31 जुलाई

Share

जांजगीर-चांपा 22 जुलाई 2022/ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत जिले के पंजीकृत समस्त किसानों को किसान पोर्टल मे ई-के.वाई सी करवाना अनिवार्य कर दिया है तथा योजनांतर्गत बैंक खाता आधारित पेमेंट को आधार आधारित पेमेंट मे बदला जा रहा है। इस हेतु समस्त पंजीकृत हितग्राहियों का आधार नंबर हितग्राही के बैंक खाता से लिंक होना आवश्यक है। इस संबंध मे जिले के उप संचालक कृषि श्री एम.आर.तिग्गा ने बताया कि २ाासन द्वारा पी.एम.सम्मान निधि योजना का लाभ सही व पात्र कृषकों को देने एवं फर्जीवाड़ा रोकने हेतु ई.- के.वाई.सी. करवाना तथा आधार कार्ड बैंक खाता नंबर से लिंक करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। शासन द्वारा ई-के.वाई.सी. पूर्ण कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2022 निर्धारित की गई है।
इस हेतु पी.एम.किसान पोर्टल पर ई.-के.वाई.सी. अपडेट करने का ऑप्शन दिया गया है। ई-के.वाई.सी. करवाने हेतु पंजीकृत कृषक स्वयं पी.एम.किसान पोर्टल मे जाकर अपने आधार कार्ड नंबर का सत्यापन कर सकते हैं या लोक सेवा केन्द्र/लोक सेवा सेंटर्स/सी.एस.सी. के माध्यम से बायोमेट्रिक ई-के.वाई.सी. अपडेट करा सकते हैं। शासन द्वारा निर्धारित नियमानुसार हितग्राही के आधार कार्ड नंबर को बैंक खाता नंबर से लिंक कराने उपरान्त आधार कार्ड नंबर का सत्यापन ई.-के.वाई.सी. के माध्यम से कराने पर ही किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की आगामी किस्त की राशि प्रदान की जायेगी। ई-के.वाई.सी. पूर्ण नही कराने वालों की सूची मे कुल 121504 हितग्राहियों का नाम है। ई.-के.वाई.सी. हेतु २ोष बचे 121905 कृषकों मे से 41905 कृषकों ंका ग्राम का नाम व विकासखण्ड का नाम एवं पता अंकित नही है। जिससे इन किसानों का चिन्हांकन नही हो पा रहा है। अतः वे सभी कृषक भी यथाशीघ्र ही अपना ई.-के.वाई.सी. पूर्ण करा लेवें। अन्यथा कृषक का ग्राम का नाम व विकासखण्ड का नाम एवं पता अंकित नही होने की स्थिति मे अनट्रेसेबल की श्रेणी में लेते हुए अपात्र माना जाएगा।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांगर्त समस्त पंजीकृत हितग्राही जल्द ही अपना आधार कार्ड नंबर को बैंक खाता नंबर से लिंक कराने उपरांत योजनांतर्गत आधार कार्ड नंबर का सत्यापन ई.-के.वाई.सी. के माध्यम से अवश्य करा लेवें।


Share

Related posts

आयुष्मान भवः अभियान के तहत स्वास्थ्य मेले का आयोजन आज

namanchhattisgarh

जनजातीय किशोरों और छात्रों के लिए किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

namanchhattisgarh

जल जीवन मिशन अंतर्गत पंप आपरेटर, प्लंबर एवं इलेक्ट्रिशियनों का कौशल विकास प्रशिक्षण संपन्न

namanchhattisgarh

Leave a Comment