कोरबा 28 जुलाई 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शुक्रवार 29 जुलाई को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 जुलाई शुक्रवार को वार्ड क्र. 01 रामसागरपारा दलिया गोदाम के पास मंच, वार्ड क्र. 13 पन्द्रह ब्लाक अटल आवास के पास, खरमोरा वाल्मिकी आवास के पास, वार्ड क्र. 32 सतनाम नगर जय स्तंभ चौक, वार्ड क्र. 45 रामनगर स्टेज के पास, वार्ड क्र. 53 प्रगतिनगर कांशीपारा तुलसीनगर प्राथमिक शाला के पीछे आंगनबाड़ी भवन, वार्ड क्र. 54 शांतिनगर दशहरा मैदान सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 66 शांतिनगर मंदिर के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।
previous post
