23.4 C
New York
May 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी के रिक्त पदों पर भर्ती: प्राप्त आवेदनों पर दावा आपत्ति 22 अगस्त तक आमंत्रित

Share

कोरबा 08 अगस्त 2022/एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा शहरी के अंतर्गत आंगनबाड़ी के विभिन्न रिक्त पदों में भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों पर दावा आपत्ति 22 अगस्त तक आमंत्रित की गई है। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा शहरी ने बताया कि पांच दिसम्बर 2017 को जारी विज्ञापन के अंतर्गत आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की नियुक्ति आदेश जारी किया जाना है। जिसकी नियुक्ति लंबित होने के कारण प्रथम एवं द्वितीय वरियता में किसी प्रकार की आपत्ति होने की स्थिति में दावा आपत्ति आमंत्रित की गयी है। परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका के कुल 27 रिक्त पदो पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाया गया था। इच्छुक आवेदिकाएं कार्यालयीन समय में 22 अगस्त तक दावा आपत्ति परियोजना कार्यालय कोरबा शहरी में प्रस्तुत कर सकते है। समयावधि के उपरांत किसी भी दावा-आपत्ति स्वीकार नही की जायेगी। वरियता सूची परियोजना कार्यालय तथा नगर निगम के सूचना पटल पर देखे जा सकते है। इसके अतिरिक्त संबंधित वार्ड के पार्षदगणों एवं आंगनबाड़ी केन्द्र मंे भी वरियता सूची उपलब्ध कराये गये है। जिससे समस्त आवेदिकाओं को जानकारी आसानी प्राप्त हो सकेंगी।

क्र./360/


Share

Related posts

21 अप्रैल को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण केंद्र (कन्या) दुर्ग में प्रवेश हेतु 12 जून तक आवेदन आमंत्रित

namanchhattisgarh

निजात अभियान के अंतर्गत थाना करतला चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम

namanchhattisgarh

Leave a Comment