April 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

स्वामी आत्मानंद स्कूलों के बच्चों को शहर में ही मिलेगी अंग्रेजी माध्यम में उच्च शिक्षा : कलेक्टर ने विद्युत गृह हायर सेकेण्डरी स्कूल का निरीक्षण कर तेजी से प्रक्रिया पूरी करने के दिए निर्देश

Share

कोरबा 06 फरवरी 2023/जिले के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों से कक्षा बारहवीं पास करने वाले विद्यार्थियों को अब कोरबा शहर में ही रहकर अंग्रेजी माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। विद्युत गृह हायर सेकेण्डरी स्कूल क्रमांक 01 में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम काॅलेज का संचालन किया जाएगा। इससे जिले के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। जिले में ही अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्ता पूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध होगी। कलेक्टर श्री संजीव झा ने नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय की मौजूदगी में आज विद्युत गृह हायर सेकेण्डरी स्कूल का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री झा ने कहा कि कोरबा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी काॅलेज के लिए जगह चिन्हांकन किया जा रहा था। इसके लिए सर्वे भी किया गया था। महाविद्यालय के अनुरूप व्यवस्थाएं और सुविधाएं तथा आवश्यक संसाधन विद्युत गृह स्कूल में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि काॅलेज संचालन समिति स्कूल प्रबंधन समिति और सीएसईबी के अधिकारियों से चर्चा उपरांत विद्युत गृह स्कूल में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम काॅलेज संचालित करने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम काॅलेज में भर्ती विद्यार्थियों के कक्षाओं का संचालन शासकीय पीजी काॅलेज में किया जा रहा है। आत्मानंद अंग्रेजी काॅलेज के लिए नए भवन मिल जाने से विद्यार्थियों को पढ़ाई की बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही लाइब्रेरी, प्रयोगशाला और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों का बेहतर लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा।
कलेक्टर श्री झा ने स्कूल परिसर भवन के विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया। उन्होंने मौजूदा कमरों की स्थिति और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी मौके पर मौजूद अधिकारियों से ली। उन्होंने स्कूल परिसर भवन के रंगाई पुताई, उन्नयन कार्य, साफ-सफाई, फर्नीचर एवं पेयजल आदि व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर सभी जरूरी व्यवस्थाएं तेजी से दुरूस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्री झा ने कहा कि काॅलेज खुलने के बाद मौजूदा संसाधनों में आगे भी बढ़ोत्तरी की जाएगी। कलेक्टर श्री झा ने कहा कि विद्युत गृह स्कूल में अंग्रेजी माध्यम काॅलेज खुलने से वर्तमान में संचालित स्कूल के कक्षा संचालन में कोई बाधा नहीं आएगी। काॅलेज संचालन के लिए परिसर के अनुपयोगी जगह और आवश्यक संसाधनों का उपयोग किया जाएगा। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी. पी. भारद्वाज, विद्युत गृह स्कूल के प्राचार्य श्री सुरेश रात्रे, पीजी काॅलेज की प्राचार्या डाॅ. श्रीमती साधना खरे, शाला प्रबंधन समिति के सचिव श्री गोवर्धन सिदार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
क्रमांक 897


Share

Related posts

सर्वमंगला रेलवे फाटक 05 नवंबर को रहेगा बंद

namanchhattisgarh

दीक्षांत एक पुलिस अधिकारी के लिए जीवन का एक महत्वपूर्ण क्षणः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

namanchhattisgarh

जिले में 14 अगस्त को होगा स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन

namanchhattisgarh

Leave a Comment