November 27, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

कलेक्टर संजीव झा ने कलेक्टोरेट में किया ध्वजारोहण

Share

कोरबा 15 अगस्त 2022/ कलेक्टर  संजीव झा ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट में राष्ट्र ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय ध्वज को सशस्त्र बलों की टुकड़ी द्वारा सलामी दी गई। ध्वजारोहण के दौरान सभी उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाया। कलेक्टर ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।  कलेक्टर श्री झा ने अपने शासकीय उत्तरदायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए राष्ट्र की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रेरित किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर में इस बार आजादी का अमृत महोत्सव सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था। सेल्फी प्वाइंट पर कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारियों ने अपने सहकर्मी और परिवार के साथ फोटो खिंचवाए। इस अवसर पर एडीएम श्री विजेंद्र पाटले, जिला पंचायत के सीईओ श्री नूतन कंवर, संयुक्त कलेक्टर श्री अवध सिंह राणा, डिप्टी कलेक्टर श्री भरोसा राम ठाकुर, श्री हरिशंकर पैंकरा, श्रीमती सीमा पात्रे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

कलेक्टर निवास में किया गया ध्वजारोहण- कलेक्टर श्री संजीव झा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर निवास में ध्वजारोहण किया। श्री झा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश को आजाद कराने में उनके योगदान के लिए नमन किया। इस अवसर कलेक्टर निवास में कार्यरत अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।


Share

Related posts

19 जुलाई से 5 दिवसीय प्रारंभिक साक्षरता (ई.जी.एल.) पर कार्यशाला का किया जा रहा आयोजन

namanchhattisgarh

नागरिकगण जांच केंद्रों तक उत्साह के साथ पहुंचे बीपी शुगर की जांच कराने

namanchhattisgarh

नवागढ़ ब्लाक का शैक्षणिक मासिक पत्रिका व शैक्षणिक मानचित्र का कलेक्टर ने किया विमोचन

namanchhattisgarh

Leave a Comment