July 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

सभी गाँवों में 20 अगस्त से होंगी ग्राम सभाएँ : ग्राम पंचायतों को तम्बाकू मुक्त करने, मौसमी बीमारियों के निदान, राशन, पेंशन जैसे विभिन्न विषयों पर होगी चर्चा

Share

कोरबा 16 अगस्त 2022/कोरबा जिले के सभी गांवो में 20 अगस्त  से ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभाओं में ग्राम पंचायतों को तंबाकू मुक्त किए जाने के संबंध में चर्चा की जाएगी। साथ ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत पात्र अपात्र किसानों की सूची का ग्राम सभा में वाचन किया जाएगा तथा ग्राम सभा से कृषक सूची का अनुमोदन भी किया जाएगा। इसके अलावा मनरेगा, पंचायतों द्वारा जरूरतमंदो को वितरित खाद्यान्न एवं पेंशन योजनाओं के संबंध में चर्चा  जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। कलेक्टर श्री संजीव झा ने गांवो में कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए ग्राम सभा बैठक आयोजित करने और बैठक में ग्रामीणों की शत-प्रतिशत उपस्थिति-गणपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होने  ग्राम सभा सम्मेलन का आयोजन सुचारू रूप से संपन्न कराने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। ग्राम सभा में गणपूर्ति सुनिश्चित कराने का दायित्व संबंधित गांव के सरपंच, पंच एवं सचिव को सौंपा गया है। जारी आदेशानुसार सभी विकासखण्डों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को अपने क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायतों में ग्रामवार, ग्रामसभा के सम्मेलन के लिए समय सारणी निर्धारित कर अनुविभागीय अधिकारी के अनुमोदन से प्रभारी अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं। ग्राम सभा में विकासखण्ड स्तर के मैदानी-क्षेत्रीय कर्मचारियों को भी अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
ग्राम सभा की पूर्व बैठक में पारित संकल्पों के क्रियान्वयन संबंधी पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा एवं पंचायतों के विगत तिमाही के आय-व्यय की समीक्षा एवं अनुमोदन भी किया जाएगा। पिछली छमाही में विभिन्न योजनाओं से स्वीकृत कार्यों के नाम, प्राप्त राशि, स्वीकृत राशि, व्यय राशि एवं कार्य की अद्यतन स्थिति का वाचन किया जाएगा। ग्राम सभा बैठक में जिले की ग्राम पंचायतों में मनरेगा से संबंधित ग्रामीण परिवारों द्वारा रोजगार की मांग तथा उपलब्ध कराए गए रोजगार की स्थिति की समीक्षा भी की जाएगी। बैठक में ग्राम गौठानों के प्रबंधन एवं संचालन के संबंध में चर्चा तथा सुराजी गांव योजना के अंतर्गत विभिन्न कार्यों की प्रगति के संबंध में भी चर्चा की जाएगी। सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित पेंशन योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण एवं हितग्राहियों का सत्यापन के संबंध में कार्रवाई की जाएगी। ग्राम सभा बैठक में जरूरतमंद लोगों के लिए पंचायतों द्वारा वितरित खाद्यान्न एवं उसके लाभान्वितों के नामों का वाचन किया जाएगा। जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन से संबंधित प्रकरणों के लंबित, निराकृत एवं वितरित प्रमाण पत्रों की जानकारी बैठक में दी जाएगी। बैठक में मौसमी बीमारियों के निदान एवं निवारण पर चर्चा एवं उससे निपटने चिकित्सकीय सुविधाओं का अवलोकन करने एवं इस संबंध में जागरूकता फैलाने की भी चर्चा की जाएगी। जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत द्वारा स्थानीय आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए अन्य विषय वस्तुओं को ग्राम सभा के एजेंडे में शामिल किया जा सकता है।

क्र./372/


Share

Related posts

पुलिस अधीक्षक ने लगाया जन चौपाल

namanchhattisgarh

09 वार्डो में चला आज सफाई का विशेष अभियान

namanchhattisgarh

छत्तीसगढ़ मानवाधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष का कोरबा प्रवास 28 नवंबर को

namanchhattisgarh

Leave a Comment