13.2 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक ने लौटाए 130 नग गुम हुए मोबाइल : सायबर सेल के सहयोग से खोजा गया मोबाइल

Share

कोरबा | पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा आज दिनांक 24 अगस्त 2022 को पुलिस अधीक्षक सभागार में गुम हुए मोबाइल मालिकों को बुलाकर कुल 130 नग मोबाइल लौटाया गया , लौटाए गए मोबाइल की कीमत करीब 20 लाख रूपए है,मोबाइल वापस पाने की आस खो चुके मोबाइल मालिकों को मोबाइल वापस मिलने पर काफी खुश हुए जिन्होंने पुलिस अधीक्षक सहित सभी अधिकारी कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया ।
पुलिस अधीक्षक के रूप में कोरबा जिले में पदस्थापना के पश्चात संतोष सिंह द्वारा गुम हुए मोबाइलों के खोजबीन में तेजी लाने के निर्देश दिए गए थे । पुलिस अधीक्षक से प्राप्त निर्देश के अनुपालन में सायबर सेल के नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन में सायबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक कृष्णा साहू एवं अन्य स्टाफ के द्वारा गुम हुए मोबाइलों की खोज प्रारंभ की गई । लगभग 1 महीने के कठिन परिश्रम से कुल 130 नग मोबाइल रिकवर करने में सफलता मिली । उक्त मोबाइल छ.ग. राज्य के अलग-अलग जिलों के साथ साथ ओडिशा , मध्यप्रदेश , राजस्थान , तमिलनाडु , कर्नाटक से खोजे गए हैं । लौटाए गए मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रूपए है।
उल्लेखनीय है कि सायबर सेल द्वारा गुम हुए मोबाइल की लगातार खोज कर मोबाइल मालिकों को वापस किए जाने का अभियान चलाया जाता रहा है । इसके पूर्व भी लगभग 400 मोबाइल खोज कर मोबाइल मालिकों को वापस किए जा चुके हैं ।

 


Share

Related posts

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं बेरोजगारी भत्ता के हितग्राहियों के खाते में राशि का किया अंतरण

namanchhattisgarh

पहाड़ी कोरवा युवती को योग्यतानुसार शासकीय विभाग में नौकरी कराएं उपलब्ध: कलेक्टर

namanchhattisgarh

नरवा विकास योजना से बारहमासी बना धनुवा नाला, 30 हेक्टेयर बढ़ा सिंचाई रकबा

namanchhattisgarh

Leave a Comment