22.4 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

09 सितम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 08 सितम्बर 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शुक्रवार 09 सितम्बर को विभिन्न 08 वार्डा में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 09 सितम्बर शुक्रवार को वार्ड क्र. 03 राताखार दुर्गा चौक के पास, वार्ड क्र. 14 मैग्जिनभांठा सामुदायिक मंच दशहरा मैदान के पास, वार्ड क्र. 25 कुंआभट्ठा विश्वकर्मा मंदिर के पीछे मंच के पास, वार्ड क्र. 37ग्रामीण बैंक के पास सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 45 स्याहीमुड़ी गांधी चौक के पास, वार्ड क्र. 52 नगोईखार आंगनबाड़ी केन्द्र के पास, वार्ड क्र. 59विकासनगर बाजार सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 66 सोमवारी बाजार स्थित स्टेज के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डा में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकों को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

चेम्बर भवन में अयोजित होगा स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम

namanchhattisgarh

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उमरेली का नाम रौशन करें छात्र-छात्राएं: डॉ चरणदास महंत

namanchhattisgarh

शासकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए जनसंपर्क के अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

namanchhattisgarh

Leave a Comment