April 18, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

मोबाईल मेडिकल यूनिटों का हो रहा बेहतर संचालन, निगम क्षेत्र के लाखों लोग लाभान्वित: महापौर

Share

कोरबा 21 सितम्बर 2022 – महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने कहा है कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप नगर पालिक निगम केारबा क्षेत्र में मोबाईल मेडिकल यूनिटों का बेहतर रूप से संचालन हो रहा है, निर्धारित कार्यक्रम के तहत वार्ड व स्लम बस्तियों में चलित स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं, लोगों की निःशुल्क जांच एवं उनका मुफ्त में इलाज किया जा रहा है। निगम क्षेत्र के लाखों लोग इससे लाभान्वित हो चुके हैं तथा उनकी बीमारियों के इलाज एवं दवाओं पर होने वाले एक बडे़ खर्चे की बचत हो रही है।
यहॉं उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजनांतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र में 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट संचालित हैं, जो निर्धारित कार्यक्रम के तहत विभिन्न वार्ड व बस्तियों में पहुंचकर मेडिकल कैम्प लगाती हैं तथा इन कैम्पों के माध्यम से नागरिकों की निःशुल्क जांच एवं उनकी बीमारियों व स्वास्थ्य समस्याओं का मुफ्त इलाज किया जाता है। आज महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने वार्ड क्र. 14 पम्प हाउस पहुंचकर वहॉं पर संचालित किए जा रहे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर का आकस्मिक निरीक्षण किया,  इस मौके पर एल्डरमेन रामगोपाल यादव, यशवंत कुर्रे, रामलाल साहू, एम.एम.यू.के डाक्टर शुभम अग्रवाल, असि.प्रोग्राम मैनेजर शहनवाज शेखा, ए.एन.एम. शारदा राठौर, लैब टेक्नीशियन ललिता आदित्य, फार्मासिस्ट रवि राजवाडे़ आदि के साथ अन्य लोग उपस्थित थे। उन्होने यूनिट में स्थापित लैब, डॉक्टर कक्ष, ओ.पी.डी. आदि का अवलोकन करते हुए रिकार्ड पंजी व यूनिट की अन्य व्यवस्थाओं का सघन रूप से निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं को देखा। उन्होने यूनिट में पदस्थ डॉक्टर व अन्य मेडिकल स्टाफ से चर्चा की, दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली तथा निर्देशित करते हुए कहा कि यूनिट में इलाज कराने के लिए आने वाले नागरिकों से सम्मानजनक व्यवहार करते हुए उनकी समुचित जांच व स्वास्थ्य संबंधी तकलीफों का उचित इलाज करें, उन्हें आवश्यक दवाईयॉं कैम्प ही निःशुल्क उपलब्ध कराई जाए, इस पर विशेष ध्यान दें।
योजना का पूर्ण लाभ लोगों को मिले, हमारी जिम्मेदारी – महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना शासन की अतिमहत्वपूर्ण व जनकल्याणकारी योजना है, यह योजना नागरिकों विशेषकर श्रमिक वर्ग व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की बीमारियों की निःशुल्क जांच व उनका निःशुल्क इलाज उनके घर पहुंचकर करने के लिए क्रियान्वित की गई हैं, इस महत्वपूर्ण योजना का निरंतर रूप से सफल संचालन निगम क्षेत्र में हो रहा है, योजना का पूरा लाभ नागरिकों को मिल रहा है, यह हमारी जिम्मेदारी भी बनती है कि मोबाईल मेडिकल यूनिट में इलाज हेतु पहुंचने वाले लोगों को बेहतर सेवाएं दी जाए, इनमें किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए।
4163 शिविर, 03 लाख 44 हजार व्यक्ति लाभान्वित –नगर पालिक निगम कोरबा में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का क्रियान्वयन 06 नवम्बर 2020 को किया गया था, निगम क्षेत्र में वर्तमान में 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट संचालित हैं, जिनके माध्यम से वार्डो में चलित मेडिकल कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्ड व बस्तियों में अभी तक 4163 शिविर लगाए जा चुके हैं तथा इन शिविरों के माध्यम से 03 लाख 44 हजार व्यक्तियों का निःशुल्क जांच व इलाज कर उन्हें योजना से लाभान्वित किया जा चुका है।


Share

Related posts

कोरबा निगम क्षेत्र के रिसदी में विकसित हो रहा कृष्ण कुंज, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन होगा लोकार्पण

namanchhattisgarh

पट्टा वितरण का शुभारंभ आज

namanchhattisgarh

कोरबा के शहरी थाना के सभी प्रमुख चौक-चौराहों एवं ग्रामीण थाना क्षेत्रों में सरप्राइज चेकिंग की गई

namanchhattisgarh

Leave a Comment