November 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

कलेक्टर श्री झा के निर्देश पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित

Share

कोरबा 21 सितंबर 2022/कलेक्टर श्री संजीव झा के निर्देश पर गौठान संचालन में लापरवाही बरतने और शासन के विकास मूलक कार्यो में रुचि नहीं लिए जाने पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर श्री झा ने आज जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र श्यांग पहुंचकर गौठान का औचक निरीक्षण किया। गौठान निरीक्षण के दौरान उन्होंने गांव में विकसित किए गए गौठान में पहुंचकर गोबर खरीदी, वर्मी कंपोस्ट निर्माण, चारागाह क्षेत्र आदि का अवलोकन किया। गौठान में सही तरीके से वर्मी कंपोस्ट निर्माण नहीं होने पर कलेक्टर श्री झा ने श्यांग गौठान के नोडल अधिकारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती सुजाता एन्थोनी पर गहरी नाराजगी जताई। साथ ही चारागाह क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में चारा उत्पादन नही होने तथा बाड़ी विकास के कार्यो का भी संचालन ठीक ढं़ग से नही होने पर नाराजगी जताई। कलेक्टर ने ग्रामीणों को शासन के विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने की महत्वपूर्ण योजनाओं के संचालन में लापरवाही बरतने और विकास कार्यों में रुचि नहीं लिए जाने  पर नोडल अधिकारी श्रीमती सुजाता एंथोनी को तत्काल निलंबित करने के निर्देश मौके से ही उपसंचालक कृषि को दिए। कलेक्टर के निर्देश उपरांत उप संचालक कृषि ने ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी श्रीमती सुजाता एन्थोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में श्रीमती सुजाता का मुख्यालय अनुविभागीय कृषि अधिकारी कार्यालय कटघोरा नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

क्र./453


Share

Related posts

कलेक्टर ने दिए निर्देश -कोरबा में राजस्व पखवाड़ा होगा अधिक प्रभावी, सभी प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर ज़ोर तीन चरणों में होगा राजस्व पखवाड़ा का आयोजन

namanchhattisgarh

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव में दिखेगी छत्तीसगढ़ की विकास गाथा

namanchhattisgarh

गेवरा प्रोजेक्ट कन्ज्यूमन को-ऑपरेटिव स्टोर्स लिमिटेड गेवरा प्रोजेक्ट के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

namanchhattisgarh

Leave a Comment