21.8 C
New York
June 15, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

18 अक्टूबर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 17 अक्टूबर 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट मंगलवार 18 अक्टूबर को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 अक्टूबर मंगलवार को वार्ड क्र. 08 इमलीडुग्गू गौमाता चौक स्टेज के पास, वार्ड क्र. 11 लक्ष्मणबन जोन आफिस के पास, वार्ड क्र. 20 कांशीनगर मंदिर के पास, वार्ड क्र. 37 भदरापारा अंबेडकर चौक हेमलता मितानिन घर के पास, वार्ड क्र. 47 डूमरमुड़ा सांस्कृतिक मंच के पास, वार्ड क्र. 51 श्यामनगर लाटा पूर्व माध्यमिक शाला स्थित मंच, वार्ड क्र. 59 मदरसा मोहल्ला ईदगाह के पास, वार्ड क्र. 63 पुरैना आंगनबाड़ी केन्द्र के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

महिलाओं ने आकर्षक चूड़ी, कंगन, मंगलसूत्र बनाकर आर्थिक स्वावलंबन की चुनी राह

namanchhattisgarh

उच्च रक्तचाप से बचाव के लिए खानपान और जीवनशैली में बदलाव आवश्यक

namanchhattisgarh

वार्ड क्र. 30 मंे सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया राजस्व मंत्री ने

namanchhattisgarh

Leave a Comment