17.6 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

कोरबा पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

Share

कोरबा | पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह के निर्देश पर कल दिनांक 27.10.2022 के रात्रि में संपूर्ण कोरबा जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया , नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्व दीपक त्रिपाठी एवं एसडीओपी कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी द्वारा अपने-अपने अनुविभाग में आने वाले समस्त थाना/चौकी प्रभारियों के साथ मिलकर रात्रि में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । अभियान का नेतृत्व राजपत्रित अधिकारी स्वयं कर रहे थे । इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 42 दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई , संदिग्ध रूप से घूमते हुए पाए गए 7 संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 109 दंड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत कार्यवाही की गई । चेकिंग अभियान में उप पुलिस अधीक्षक यातायात शिव चरण सिंह परिहार भी यातायात बल के साथ उपस्थित रहे । कोरबा पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है अभियान लगातार जारी रहेगा ।


Share

Related posts

ग्रामीण बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्रदाय करने हेतु 30 दिवसीय कम्प्यूटर एकाउंटिग प्रशिक्षण कार्यक्रम का होगा आयोजन

namanchhattisgarh

जैजैपुर में पंजीयन शिविर, कैरियर मार्गदर्शन एवं प्लेसमेंट कैंप 07 जून को

namanchhattisgarh

जिला प्रशासन ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 18 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि

namanchhattisgarh

Leave a Comment