21.6 C
New York
August 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

उद्यमी जागरूकता शिविर का आयोजन 10 नवम्बर को कटघोरा में

Share

कोरबा 09 नवम्बर 2022/जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र अंतर्गत विभागीय योजनाओ के प्रचार प्रसार के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन 10 नवम्बर को किया जायेगा। यह शिविर सांस्कृतिक भवन कटघोरा में सुबह 11 बजे से लगेगा। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कोरबा ने बताया कि शिविर के माध्यम से खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढावा देने के उद्देश्य से विभागीय योजनाओ का प्रचार प्रसार किया जायेगा। जागरूकता शिविर में इच्छुक युवक-युवतियां शमिल होकर योजनाओ की जानकारी ले सकते हैं। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत जिले के ऐसे युवक-युवतियों उद्यमी जो स्वयं का खाद्य प्रसंस्करण व्यवसाय या उद्यमी स्थापना के लिए अनुदानित ऋण का लाभ लेने के लिए इच्छुक है, वह शिविर में शामिल होकर जानकारी प्राप्त हो सकते हैं। सभी इच्छुक युवक-युवती या उद्यमी निर्धारित तिथि और समय में आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड पैन कार्ड राशन कार्ड बैंक पासबुक जाति प्रमाण पत्र निवास प्रमाण पत्र व शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र सहित जागरूकता शिविर में शामिल हो सकते हैं।
क्रमांक  597


Share

Related posts

कोरबा निगम क्षेत्र में भांग-घोटा की फुटकर दुकान के लिए आवेदन 20 अप्रैल तक आमंत्रित

namanchhattisgarh

टीबी एवं कुष्ठ रोगियों की खोज के लिए चलेगा सघन अभियान

namanchhattisgarh

पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

namanchhattisgarh

Leave a Comment