21.2 C
New York
June 15, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

बाल सुरक्षा सप्ताह का हुआ शुभारंभ

Share

कोरबा

▪️बाल सुरक्षा सप्ताह का हुआ शुभारंभ

कोरबा | पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह के निर्देश पर कोरबा जिले में बाल सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है , जिसकी शुरुआत आज दिनांक 14.11.2022 बाल दिवस के अवसर पर किया गया ।
संतोष सिंह द्वारा इस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कार्ययोजना के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि बाल सुरक्षा सप्ताह का मुख्य उद्देश्य स्कूल, कॉलेज , शैक्षणिक संस्थानों , रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड क्षेत्र , विभिन्न संस्थाओं, बालगृह , छात्रावास, हॉस्टल आदि में जाकर बाल अधिकारों के बारे में जागरूक करना, सायबर ठगी , मानव तस्करी जैसे मुद्दों पर जाकर जागरूक करने का है ।
कार्यक्रम का समापन दिनांक 20 नवंबर 2022 को किया जाएगा , इस दिवस खेलकूद प्रतियोगिता , निबंध , कविता , रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा । कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया , रक्षित निरीक्षक अनथराम पैकरा , सूबेदार भुनेश्वर कश्यप सहित विद्यालयों से आए विद्यार्थी एवं शिक्षक गण उपस्थित थे ।


Share

Related posts

नलों में न लगाए टूल्लू पम्प, ताकि सभी को मिले समान रूप से पेयजल : महापौर

namanchhattisgarh

खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की तर्ज पर बस्तर, सरगुजा और रायपुर में लोककला एवं संस्कृति महाविद्यालय के लिए प्रस्ताव तैयार करें: मुख्यमंत्री

namanchhattisgarh

जिले में 22 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न, बिलासपुर संभाग बना ओवरऑल चौंपियन

namanchhattisgarh

Leave a Comment