16 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

पेंशन हितग्राही जोन कार्यालय पहुंचकर कराएं आनलाईन अपडेट

Share

कोरबा 17 नवम्बर 2022 – विभिन्न पेंशन हितग्राहियों का बैंक में आधार लिंक नहीं होने व बैंक खाता बंद होने के कारण उनकी पेंशन वापस हो रही है, हितग्राहियों को समय पर पेंशन प्राप्त हों, उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस हेतु आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय ने जोन उप प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे हितग्राहियों से संपर्क कर उन्हें बताएं कि वे बैंक में आधार लिंक कराने एवं बैंक खाता को चालू करवाने के बाद हितग्राही आधार कार्ड व बैंक पासबुक की छायाप्रति के साथ निगम के जोन कार्यालय पेंशन शाखा में उपस्थित होकर आनलाईन अपडेट अनिवार्य रूप से करवाएं।
शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित पेंशन योजनाओं सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सुखद सहारा पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन एवं मुख्यमंत्री पेंशन योजना के हितग्राहियों को पेंशन राशि एन.एस.ए.पी. के माध्यम से समाज कल्याण विभाग कोरबा के द्वारा आनलाईन पेंशन भुगतान किया जा रहा हैं, किन्तु उक्त हितग्राहियों का बैंक में आधार लिंक नहीं होने एवं बैंक खाता बंद होने के कारण उनकी पेंशन वापस हो रही है। विभिन्न पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों की पेंशन वापस न हो, उन्हें समय पर पेंशन मिले, इसके लिए बैंक में आधार लिंक कराना व बैंक खाता चालू करवाना आवश्यक है। आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय ने निगम के सभी जोन के जोन उप प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे हितग्राहियों से संपर्क कर उन्हें बताएं कि वे बैंक में आधार लिंक कराने एवं बैंक खाता को चालू करवाने के बाद अपना आधार कार्ड व बैंक पासबुक की छायाप्रति के साथ निगम के जोन कार्यालय पेंशन शाखा में स्वयं उपस्थित होकर आनलाईन अपडेट अनिवार्य रूप से करवाएं ताकि उन्हें समय पर पेंशन का भुगतान प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

जिला दण्डाधिकारी श्री झा ने 18 मामलों के आरोपी राजेंद्रपुरी को किया जिला बदर

namanchhattisgarh

शिक्षा, स्वास्थ्य, गांव, किसान सबकी प्रगति के साथ खेलों के विकास पर भी कार्य कर रही राज्य सरकार – राजस्व मंत्री

namanchhattisgarh

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसान 31 जुलाई तक अपनी फसलों का करा सकते हैं बीमा

namanchhattisgarh

Leave a Comment