21.2 C
New York
August 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

रोजगार मेला: 491 पदों में भर्ती के लिए 23 नवंबर को लगेगा मेला

Share

कोरबा 22 नवंबर 2022/जिले के युवाओं को रोजगार प्रदान करने शासकीय मुकुटधर पांडे महाविद्यालय कटघोरा में 23 नवंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले के माध्यम से जिले के युवाओं को अपना भविष्य संवारने का सुनहरा मौका मिलेगा। रोजगार मेले में छह निजी संस्था जिज्ञासा सिक्योरिटी सर्विसेस एण्ड हाउस कीपिंग कोरबा, एसबीआई बैंक, सोनी मल्टी सर्विसेस कोरबा, लर्निंग स्किल लिमिटेड वेदांता स्किल स्कूल कोरबा, एआर इंटरप्राइजेज एवं जिप्सा एजुकेशन एंड टेक्निकल प्राइवेट लिमिटेड कोरबा शामिल होंगी। इन संस्थाओं में सिक्यूरिटी सुपरवाईजर, होटल मैनेजमंेट एण्ड हाउस कीपिंग, सेल्स आफिसर, अभिकर्ता, लाईफ इंश्योरेंस एडवाईजर, इंश्योरेंस मैनेजर, बीओएम, कम्प्यूटर ऑपरेटर आदि के कुल 491 प्रकार के पदो पर रोजगार मेले के माध्यम से भर्ती की जाएगी।
जिला रोजगार अधिकारी श्री जे.पी. खाण्डे ने बताया कि रोजगार मेले में  8वी, 10वीं, 12वी, स्नातक एवं स्नातकोत्तर पास आवेदको की नियुक्ति की जानी है। रोजगार के लिए युवाओं की भर्ती इंटरव्यू-प्लेसमेंट के माध्यम से की जाएगी। जिले के इच्छुक बेरोजगार युवा 23 नवंबर को सुबह 11 बजे शासकीय मुकुटधार पांडे महाविद्यालय कटघोरा में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
क्रमांक 642


Share

Related posts

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित

namanchhattisgarh

मुख्यमंत्री उत्कर्ष योजनाः निजी आवासीय शिक्षण संस्थानों से ’रुचि की अभिव्यक्ति’ आमंत्रित, 23 अप्रैल तक जमा कर सकेंगे प्रस्ताव

namanchhattisgarh

19 अगस्त को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

Leave a Comment