November 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर की गई कार्यवाही

Share

कोरबा| पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा नशे की हालत में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक सहित सभी अधिकारी स्वयं देर रात निकल कर कार्यवाहियां करवा रहे हैं। निर्देश के पालन में जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं थाना,चौकी प्रभारियों द्वारा विशेष अभियान के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। कल दिनांक 27 नवंबर 2022 को रात्रि 8:00 बजे से 1:00 बजे तक वाहन चेकिंग हेतु विशेष अभियान चलाया गया,  जिसमें जिले के समस्त थाना, चौकी क्षेत्रों में वाहन चालकों की जांच की गई , इस दौरान करीब 200 वाहनों के विरुद्ध  मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई । शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए 114 वाहन को जप्त कर वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही किया गया है। लोग सड़क पर वाहन खड़ी कर यातायात बाधित करने और दुर्घटना कारित करने वाले गाड़ियों की वजह से परेशान हैं, इसलिए ऐसे 15 वाहनों के विरुद्ध धारा 283 भादवि के अंतर्गत कार्यवाही किया गया है । पुलिस विभाग ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्मस से जानकारी दी


Share

Related posts

कोरबा निगम क्षेत्र में 1000 लोगों को घर बैठे मिल चुके है प्रमाण पत्र

namanchhattisgarh

जन चौपाल में 28 लोगों ने प्रस्तुत किए आवेदन : कलेक्टर ने आवेदनों के त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को किया निर्देशित

namanchhattisgarh

प्रदेश के तीन जिलों के 210 आंगनबाड़ियों में लगाये जाएंगे स्टील के मेडिकल ग्रेड वॉटर स्टोरेज टैंक

namanchhattisgarh

Leave a Comment