13.6 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

एकलव्य विद्यालय में कक्षा सातवीं के रिक्त सीट में भर्ती के लिए आवेदन 2 दिसंबर तक आमंत्रित

Share

कोरबा 30 नवंबर 2022/जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रामपुर पोड़ी उपरोड़ा के कक्षा सातवीं में रिक्त सीट में भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। निर्धारित प्रारूप में आवेदन 2 दिसंबर 2022 शाम साढ़े पांच बजे तक आमंत्रित किया गया है। आवेदन कार्यालय कलेक्टर आदिवासी विकास विभाग कोरबा के कक्ष क्रमांक 12 में निर्धारित तिथि और समय तक जमा कर सकते हैं। अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा श्रीमती माया वारियर ने बताया कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रामपुर पोड़ी उपरोड़ा में कक्षा सातवीं में बालक वर्ग के एक रिक्त सीट है।  इसकी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। भर्ती के संबंध में विस्तृत जानकारी जिले के वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट कोरबा डॉट जीओवी डॉट इन से प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही आवेदन पत्र के प्रारूप को भी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
क्रमांक 678


Share

Related posts

महापौर ने किया निर्माणाधीन सभा भवन का निरीक्षण

namanchhattisgarh

घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने वालों पर कार्रवाई

namanchhattisgarh

सरकार की प्राथमिकता के कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करना विभाग की जिम्मेदारी: मंत्री मोहन मरकाम

namanchhattisgarh

Leave a Comment