13.2 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

10 दिसम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 09 दिसम्बर 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शनिवार 10 दिसम्बर को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 दिसम्बर शनिवार को वार्ड क्र. 03 राताखार पार्षद घर के पास, वार्ड क्र. 11 लक्ष्मणबन मितानिन घर के पास, वार्ड क्र. 29 पोड़ीबहार,  वार्ड क्र. 37 भदरापारा अंबेडकर चौक हेमलता मितानिन घर के पास, वार्ड क्र. 41 परसाभाठा कांजीहाउस के पास सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 51 अटल आवास नीलम मितानिन घर के पास, वार्ड क्र. 60 गेवरा बस्ती चौक मंदिर के पास, वार्ड क्र. 67 अंबेडकर नगर स्टेज के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

मतगणना के दौरान मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर अन्दर ले जाने की नहीं होगी अनुमति

namanchhattisgarh

आज बूस्टर डोज के लिए चेम्बर लगायेगा विशेष कैंप

namanchhattisgarh

23 सितम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

Leave a Comment