19.5 C
New York
October 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में संविदा पदों पर भर्ती के लिए वॉक इन इंटरव्यू 13 दिसंबर से

Share

कोरबा 9 दिसंबर 2022/जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल हरदीबाजार, पोड़ीउपरोड़ा, करतला, कटघोरा, पसान, कोरबी एवं बालको में शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय संविदा पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। वॉक इन इंटरव्यू 13 दिसंबर से 15 दिसंबर तक बीआरसी भवन अंधरीकछार कोरबा में सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक आयोजित की जाएगी। वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से कुल 25 पदों में भर्ती की जाएगी। इन पदों में प्रधानपाठक, शिक्षक, सहायक शिक्षक एवं सहायक ग्रेड-03 के पद शामिल हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.पी. भारद्वाज ने बताया कि सहायक ग्रेड-03 पद के लिए इंटरव्यू 13 दिसंबर को, प्रधानपाठक मिडिल स्कूल और शिक्षक अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान एवं संस्कृत के पदों में भर्ती के लिए इंटरव्यू 14 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार प्रधानपाठक प्राथमिक शाला और सहायक शिक्षक की भर्ती के लिए वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन 15 दिसंबर को किया जाएगा। भर्ती के संबंध में विज्ञापन, नियम-शर्तें तथा अन्य जानकारी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संपर्क एवं कोरबा जिले के वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट कोरबा डॉट जीओव्ही डॉट इन का अवलोकन कर सकते हैं।
क्रमांक 714/


Share

Related posts

अपर कलेक्टर ने सुनी जनदर्शन में आम लोगों की समस्याएं

namanchhattisgarh

आई.टी.आई. कोरबा में 21 अप्रैल को होगा अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन

namanchhattisgarh

चोरी के कबाड़ का फर्जी बिल प्रस्तुत कर असली बताने के आरोप में आदतन कबाड़ी मुकेश साहू गिरफ्तार

namanchhattisgarh

Leave a Comment