21.3 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

डीएलसीसी एवं डीएलआरसी की बैठक 22 दिसंबर को

Share

कोरबा 16 दिसंबर 2022/मार्गदर्शी बैंक योजना अंतर्गत जिला पुनरीक्षा समिति एवं जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक 22 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। यह बैठक कलेक्टर श्री संजीव झा की अध्यक्षता में शाम पांच बजे कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं हेतु वित्तीय वर्ष की उपलब्धि पर चर्चा, पीएमईजीपी और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना पर चर्चा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना पर भी चर्चा की जाएगी। साथ ही प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, जन-धन योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में नवीन बैंक शाखा स्थापना एवं पशुपालकों, मत्स्य पालकों एवं उद्यानिकी हेतु किसान क्रेडिट कार्ड पर भी चर्चा की जाएगी।
क्रमांक 735


Share

Related posts

एकलव्य विद्यालयों में कक्षा छठवीं में प्रतीक्षा सूची से प्रवेश के लिए तीन अक्टूबर को होगी काउसिलिंग

namanchhattisgarh

मोटर सायकल चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार : भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मौका पाकर मोटर सायकल करते थे पार

namanchhattisgarh

हसदेव के हीरो: कॉफी विथ कलेक्टर एवं मानसिक स्वास्थ्य विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

namanchhattisgarh

Leave a Comment