13.2 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

23 दिसम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 22 दिसम्बर 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शुक्रवार 23 दिसम्बर को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 दिसम्बर शुक्रवार को वार्ड क्र. 01 रामसागरपारा दलिया गोदाम के पास मंच, वार्ड क्र. 13 अटल आवास के पास बाल विहार स्कूल के सामने, वार्ड क्र. 32 बालिकागृह ओम फ्लैट के पास, वार्ड क्र. 37 भदरापारा अंबेडकर चौक हेमलता मितानिन घर के पास, वार्ड क्र. 45 स्याहीमुड़ी गांधी चौक के पास, वार्ड क्र. 53 प्रगतिनगर कांशीपारा सतनाम प्रांगणा के पास, वार्ड क्र. 54 सर्वमंगला मंदिर आश्रम के पास, वार्ड क्र. 67 मड़वाढोड़ा पार्षद घर के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

शत प्रतिशत मतदान कर जिम्मेदार नागरिक होने का निभाएं फर्ज : कलेक्टर

प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री

namanchhattisgarh

06 मई को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Leave a Comment