19.8 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जिले में अधिक ठण्ड के दृष्टिगत् सभी स्कूलों में सात जनवरी तक अवकाश घोषित

Share

कोरबा 04 जनवरी 2023/कलेक्टर श्री संजीव झा ने जिले के वर्तमान मौसम एवं शीतलहर की स्थिति को देखते हुए स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण फैसला लिया है। कलेक्टर श्री झा ने जिले में संचालित सभी शासकीय-अशासकीय, अनुदान प्राप्त प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में पांच से सात जनवरी 2023 तक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में जरूरी आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। कलेक्टर ने जिले में अत्यधिक ठण्ड बढ़ने एवं शीतलहर चलने के कारण विद्यालयों में अध्ययनरत् बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।
क्रमांक 796/


Share

Related posts

थाना बालको नगर क्षेत्रांतर्गत धोखा धड़ी के फरार आरोपी पकड़ाया

namanchhattisgarh

1150 महिला मतदानकर्मी कोरबा विधानसभा में संभालेंगी निर्वाचन की जिम्मेदारी

जिले की महिलाएं सिंगापुर में होगी सम्मानित

namanchhattisgarh

Leave a Comment