17.6 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

ऑनलाइन आरटीई पोर्टल के माध्यम से वर्ष 2023-24 में प्रवेश के लिए समय सारणी घोषित : छात्रों का पंजीयन 06 मार्च से 10 अप्रैल और 01 जुलाई से 15 जुलाई तक

Share

कोरबा 13 फरवरी 2023/निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम अंतर्गत वर्ष 2023-24 हेतु प्रदेश में संचालित निजी विद्यालयों में आरटीई पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन व भर्ती के लिए शिक्षा विभाग द्वारा समय सारणी घोषित की गई है। जिसके अंतर्गत दो चरणों में प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। छात्रों का पंजीयन प्रथम चरण में 06 मार्च 10 अप्रैल तक तथा द्वितीय चरण में 01 जुलाई से 15 जुलाई तक होगा।
जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 अंतर्गत प्रथम चरण में स्कूलों का पंजीयन 10 फरवरी से 28 फरवरी तक होगा। वर्ष 2022-23 की शुल्क प्रतिपूर्ति का सत्यापन 10 फरवरी से 28 फरवरी तक, जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सत्यापन 10 फरवरी से 28 फरवरी तक, छात्रों का पंजीयन 06 मार्च से 10 अप्रैल, नोडल अधिकारी द्वारा दस्तावेजों की जांच 11 अप्रैल से 11 मई एवं लाॅट्री व आबंटन 15 मई से 25 मई तक किया जाएगा। आरटीई के तहत छात्रों के स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया 16 जून से 30 जून तक संपन्न की जाएगी।
द्वितीय चरण में छात्रों का पंजीयन 01 जुलाई से 15 जुलाई तक किया जाएगा। नोडल अधिकारी द्वारा दस्तावेजों की जांच 16 जुलाई से 25 जुलाई तक, लाॅट्री एवं आबंटन 27 जुलाई से 02 अगस्त तक और स्कूल दाखिला प्रक्रिया 03 अगस्त से 14 अगस्त तक की जाएगी।
क्रमांक 925/


Share

Related posts

एकलव्य विद्यालय में कक्षा सातवीं के रिक्त सीट में भर्ती के लिए आवेदन 14 अक्टूबर तक

namanchhattisgarh

कलेक्टर ने जनचौपाल के माध्यम से सुनी लोगों की समस्याएं

namanchhattisgarh

नवापारा, बीरतराई, देवलापाठ, कोथारी, महोरा, चिचोली, मुढुनारा, कुरूडीह, कुदरी, तेलसरा नवापारा घुमानीडांड में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शिविर आज

namanchhattisgarh

Leave a Comment