November 27, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

मुआवजा भुगतान के लिए शिविर का आयोजन 16 व 17 फरवरी को

Share

कोरबा 14 फरवरी 2023/भारतमाला परियोजना अंतर्गत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 149-बी सराईपाली-उरगा खण्ड से प्रभावित ग्राम सेमीपाली, अखरापाली, मसान एवं उरगा में मुआवजा राशि वितरण पर लगे रोक हटाये जाने के पश्चात् शेष प्रभावित कृषकों को मुआवजा भुगतान किए जाने के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें ग्रामवार कैंप लगाकर प्रभावित पक्षकारों से दस्तावेज लिए जाएंगे। प्रभावित ग्राम अखरापाली, सेमीपाली के लिए 16 फरवरी को ग्राम पंचायत भवन अखरापाली में सुबह 11 बजे शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार ग्राम उरगा व मसान के प्रभावितों के लिए ग्राम पंचायत भवन उरगा में 17 फरवरी को प्रातः 11 बजे शिविर आयोजित किया जाएगा।
क्रमांक 929


Share

Related posts

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत निकाय क्षेत्र में 16 दिसम्बर से 24 दिसम्बर तक लगेंगे शिविर

namanchhattisgarh

उत्पाती युवकों पर कार्यवाही करने निगम ने पुलिस को लिखा पत्र

namanchhattisgarh

35 तीर्थयात्रियों का दल श्रीरामलला दर्शन हेतु अयोध्याधाम के लिए रवाना

namanchhattisgarh

Leave a Comment