21.6 C
New York
August 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

होली त्यौहार के मद्देनजर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च : हुड़दंगियों एवम गुंडे बदमाशों पर होगी सख्त कार्यवाही

Share

कोरबा |  होली एवं शब ए बारात त्यौहार शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक कोरबा  यू उदय किरण (भा.पु.से.) के निर्देश पर आज दिनांक 07 मार्च 2023 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अभिषेक वर्मा (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक  विश्वदीप त्रिपाठी (रा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक अजाक  प्रदीप येरेवार (रा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक दरी  रॉबिंसन गुरिया (भा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी (रा.पु.से.), यू उप पुलिस अधीक्षक यातायात  शिवचरण सिंह परिहार (रा.पु.से.), के नेतृत्व में कोरबा के सभी थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी एवं थाना चौकी के स्टॉप फ्लैग मार्च में हिस्सा लेते हुए कोरबा शहर के चौक चौराहे,कटघोरा,बांगो, हरदीबाजर एवं दीपका क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। चारपहिया एवं दोपहिया वाहन में सवार पुलिस कर्मियों के द्वारा होली एवं शब ए बरात त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाने हेतु अपील की गई। साथ ही जिले के गली मोहल्लों एवं चौक चौराहों में पुलिस बल द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने हेतु अपील की जा रही है ।
पुलिस अधीक्षक  यू उदय किरण ने स्पष्ट कर दिया है कि शांतिपूर्वक होली त्यौहार मनाने वाले के साथ पुलिस मित्रवत व्यवहार करेगी । वहीं तीन सवारी, परिवर्तित दुपहिया वाहन साइलेंसर (तेज आवाज निकालने वाले पटाखे की तरह) का प्रयोग करने वाले, हुड़दंग करने वाले एवं गुंडे बदमाशों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।


Share

Related posts

आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में जाति प्रमाण पत्र से वंचित लोगों का ग्राम सभा से प्रस्ताव पारित कर बनाया जाएगा जाति प्रमाण पत्र

namanchhattisgarh

दसवीं एवं बारहवी परीक्षा में टॉप टेन विद्यार्थियों को दुपहिया क्रय हेतु मिलेगी राशि : मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना अंतर्गत दी जाएगी राशि

namanchhattisgarh

प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 सितंबर को

namanchhattisgarh

Leave a Comment