February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

16 मार्च को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 15  मार्च  2023 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट गुरूवार 16 मार्च को विभिन्न 08 वार्डा में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 मार्च गुरूवार को वार्ड क्र. 08 इमलीडुग्गू गौमाता चौक स्टेज के पास, वार्ड क्र. 10 स्टेशन रोड राममंदिर के सामने, वार्ड क्र. 26 मुड़ापार नवधा चौक के पास, वार्ड क्र. 37 दैहानपारा पानी टंकी के पास, वार्ड क्र. 45 रामनगर स्टेज के पास, वार्ड क्र. 48 सेमीपाली सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 56 सेन्द्रीदफाई सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 66 इंदिरा नगर पानी टंकी सामुदायिक भवन के सामने कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डा में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकों को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

मिशन लाईफ जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन 1 जून से 5 जून 2023 तक

namanchhattisgarh

कलेक्टर ने निगम के नियमितीकरण के 271 प्रकरणों को दी स्वीकृति, आज 88 प्रकरण स्वीकृत किए गए

namanchhattisgarh

जांजगीर-चांपा क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग पर करें कार्यवाही – तारन प्रकाश सिन्हा

namanchhattisgarh

Leave a Comment