23.4 C
New York
May 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

मिशन लाईफ जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन 1 जून से 5 जून 2023 तक

Share

जांजगीर-चांपा 31 मई 2023/  भारत सरकार द्वारा मिशन लाईफ – लाईफ स्टाइल फॉर एनवायरमेंट के लिए व्यापक जन आंदोलन के रूप में पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण में जन जागरूकता एवं भागीदारी लाने के लिए मिशन लाईफ के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में जिले में मिशन लाईफ जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन 1 जून से 5 जून 2023 तक किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में हरित प्रतिज्ञा, सेल्फी नुक्कड़ नाटक, क्रिएशन ऑफ फेसबुक पेज, महाविद्यालयों, विद्यालयों, विशेष शिक्षा विद्यालयों, संस्थाओं, सिविल सोसाईटी, एन.जी.ओ, स्वतंत्र ईको क्ल्ब, युवा समूह, नेहरू युवा केन्द्र, भारत स्काउट एवं गाइड, यूथ रेड क्रॉस, रेड रिबन क्लब, एन.सी.सी,  एन. एस. एस, खेल संगठन के समूहों में लाईफ विडियों का प्रचार प्रसार ऑनलाईन समर कैंप एवं क्विज, वाद विवाद एवं निबंध प्रतियोगिताएं, माई लाईफ की थीम पर आधारित पोस्टर प्रदर्शन, साईकिल रैली सफाई अभियान, कपड़ों की थैली का वितरण एवं प्लास्टीक वेस्ट कलेक्शन का कार्य नगरीय तथा ग्रामीण एवं औद्योगिक क्षेत्रों में किया जाएगा। जिले में इस अभियान के लिए नोडल ऑफिसर की जिम्मेदारी श्री अभिमन्यु साहू उप संचालक पंचायत जिला जांजगीर-चांपा एवं सहायक नोडल आफिसर श्री देवेन्द्र यादव पीआरओ जिला पंचायत जांजगीर-चांपा मोबाईल नंबर 8962866531 को दी गई है। जिला स्तर पर अपनी संक्षिप्त रिपोर्ट तथा फोटोग्राफस उपरोक्तानुसार ईमेल आईडी dprcjanjgir@gmail.com  एवं श्री चंद्रहास जायसवाल के मोबाईल नंबर 9753052038 पर भेज सकते हैं। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा दी गई


Share

Related posts

जिला स्तरीय एथलेटिक्स चयन परीक्षण मे 239 प्रतिभागी शामिल हुए

namanchhattisgarh

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उमरेली का नाम रौशन करें छात्र-छात्राएं: डॉ चरणदास महंत

namanchhattisgarh

राष्ट्रीय मतदाता दिवस एवं विशेष गहन पुनरीक्षण एस.आई.आर. जागरूकता अभियान में शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने निष्पक्ष एवं नैतिक मतदान का दिया मजबूत संदेश

namanchhattisgarh

Leave a Comment