February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

आकांक्षा आवासीय विद्यालय में सत्र 2023-24 में कक्षा 11वीं में प्रवेश प्रारंभ

Share

जांजगीर-चांपा, 22 मई 2023 / आकांक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2023-24 में 11 वीं में अध्ययनरत आर्थिक रूप से कमजोर छात्र/छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग, मेडिकल से संबंधित प्रवेश परीक्षाओं में सफल होने हेतु 02 वर्षीय पाठ्यक्रम हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 02 जून तक निर्धारित की गई है। लिखित परीक्षा की तिथि के संबंध में पृथक से सूचना जारी की जाएगी। आवेदन पत्र सीधे जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर चांपा में जमा किया जा सकेगा। आकांक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत अध्ययन हेतु इच्छुक छात्र छात्राएं नियम एवं शर्तों तथा आवेदन पत्र से संबंधित जानकारी के लिए जिले के वेबसाईट www.janjgir-champa.nic.in का अवलोकन कर सकते हैं अथवा जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर चांपा से भी संपर्क किया जा सकता है।


Share

Related posts

28 दिसम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

अपर कलेक्टर विजेंद्र पाटले ने जनचौपाल में सुनी आमजनों की समस्याएं : जनचौपाल में 89 आवेदन हुए प्राप्त

namanchhattisgarh

प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 सितंबर को

namanchhattisgarh

Leave a Comment