August 4, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

आकांक्षा आवासीय विद्यालय में सत्र 2023-24 में कक्षा 11वीं में प्रवेश प्रारंभ

Share

जांजगीर-चांपा, 22 मई 2023 / आकांक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2023-24 में 11 वीं में अध्ययनरत आर्थिक रूप से कमजोर छात्र/छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग, मेडिकल से संबंधित प्रवेश परीक्षाओं में सफल होने हेतु 02 वर्षीय पाठ्यक्रम हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 02 जून तक निर्धारित की गई है। लिखित परीक्षा की तिथि के संबंध में पृथक से सूचना जारी की जाएगी। आवेदन पत्र सीधे जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर चांपा में जमा किया जा सकेगा। आकांक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत अध्ययन हेतु इच्छुक छात्र छात्राएं नियम एवं शर्तों तथा आवेदन पत्र से संबंधित जानकारी के लिए जिले के वेबसाईट www.janjgir-champa.nic.in का अवलोकन कर सकते हैं अथवा जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर चांपा से भी संपर्क किया जा सकता है।


Share

Related posts

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिले में चलाया जा रहा विशेष स्वच्छता कार्यक्रम

namanchhattisgarh

भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा कहीं भी कोई अव्यवस्था न होने देने के दिए निर्देश

namanchhattisgarh

संभाग स्तरीय शालेय जूडो प्रतियोगिता में जिले को मिले कुल 22 पदक

namanchhattisgarh

Leave a Comment