February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की भर्ती के लिए दावा आपत्ति 01 जून तक आमंत्रित

Share

जांजगीर चांपा 24 मई 2023/ जिले के जनपद पंचायत नवागढ़ क्षेत्र अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर के विभिन्न ग्राम पंचायतों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 12 अप्रैल 2023 के तहत 2 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एक सहायिका पद के लिए इसी प्रकार 29 दिसम्बर 2022 के तहत 5 आंगनबाड़ी सहायिका के पद हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। प्राप्त आवेदनों के आधार पर भर्ती के लिए प्रथम मूल्याकंन पत्रक जारी किया गया है। जिसमें किसी भी अभ्यर्थी या व्यक्ति को आंगनबड़ी कार्यकर्ता या सहायिका पद में दावा आपत्ति करने के लिए 23 मई से 01 जून 2023 तक कार्यालयीन समयावधि में एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर (जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय जांजगीर के पीछे पुराना बाल संरक्षण गृह) मे स्वयं उपस्थित होकर दावा-आपत्ति किया जा सकता है। निर्धारित तिथि व समय उपरांत प्राप्त दावा-आपत्ति पर कोई विचार नही किया जाएगा। दावा आपत्ति करने के समय मूल आवेदन में जोड़ने हेतु नवीन दस्तावेज मान्य नही किये जायेंगे। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर नावागढ़ 2 से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम कन्हाईबंद के आंगनबाड़ी केन्द्र क्र 02 में कार्यकर्ता, सरखों के आंगनबाड़ी केन्द्र क्र 02 में सहायिका, करमंदी के आंगनबाड़ी केन्द्र क्र में  01 सहायिका, धाराशिव के आंगनबाड़ी केन्द्र क्र 04 में सहायिका, खोखरा के आंगनबाड़ी केन्द्र क्र 04 में सहायिका, सिवनी के आंगनबाड़ी केन्द्र क्र 02 में सहायिका, मौहाडीह के आंगनबाड़ी केन्द्र क्र 01 में कार्यकर्ता और पचेड़ा के आंगनबाड़ी केन्द्र क्र 02 में सहायिका पद के लिए दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया है। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा द्वारा दी गई


Share

Related posts

सजेगा श्याम का दरवार गुंजेगा भजनों का स्वर आज

namanchhattisgarh

सम्मान से सशक्तिकरण तकः महतारी वंदन योजना ने रचा बदलाव का नया अध्याय

namanchhattisgarh

जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु प्रशिक्षण का आयोजन 20 फरवरी को

namanchhattisgarh

Leave a Comment