19.5 C
New York
October 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

सम्मान से सशक्तिकरण तकः महतारी वंदन योजना ने रचा बदलाव का नया अध्याय

Share

कोरबा 31 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए प्रारंभ की गई महतारी वंदन योजना ने प्रदेश की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का नया अध्याय जोड़ा है। शासन की स्पष्ट मंशा और संवेदनशील दृष्टिकोण के अनुरूप प्रतिमाह सीधे बैंक खातों में प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने का संबल दिया है, जो केवल आर्थिक सहयोग तक सीमित न रहकर महिलाओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा और स्वावलंबन की भावना को सुदृढ़ कर रही है। इसका प्रत्यक्ष प्रभाव आज ज़मीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है, जहाँ महिलाएं सशक्त बनकर परिवार और समाज में अपनी भूमिका को मजबूती से निभा रही हैं।
कोरबा जिले के रामपुर क्षेत्र में निवासरत श्रीमती बहुरा कौशिक एवं उनकी बहू श्रीमती सविता कौशिक, जो गृहिणी हैं, इस योजना के लाभार्थी हैं। दोनों को अब तक योजना के अंतर्गत 24 किश्तों में कुल 24 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हो चुकी है। इस आर्थिक सहयोग से उनके परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सहूलियत मिली है।
श्रीमती सविता कौशिक ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत उन्हें प्रत्येक माह समय पर राशि प्राप्त हो जाती है, जिसका उपयोग वे घरेलू खर्च एवं बच्चों की पढ़ाई में करती हैं। उन्होंने कहा कि अब किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ती, आवश्यकता के समय सीधे खाते में आई राशि से काम हो जाता है। इससे महिलाओं में आत्मविश्वास और आर्थिक मजबूती बढ़ी है। वहीं श्रीमती बहुरा कौशिक ने भी योजना के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि शासन द्वारा दी जा रही यह सहायता उनके लिए बड़ी राहत है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी योजनाएं महिलाओं के जीवन को सशक्त बना रही हैं।
महतारी वंदन योजना वास्तव में महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित हो रही है, जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
क्रमांक 1419/


Share

Related posts

04 जून को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

कलेक्टर श्री संजीव झा ने जिले के दूरस्थ पसान क्षेत्र पहुंचकर आश्रम, अस्पताल और स्वामी आत्मानंद स्कूलों का किया औचक निरीक्षण

namanchhattisgarh

छत्तीसगढ़ की संस्कृति व परम्पराओं का संरक्षण राज्य सरकार का अनुकरणीय कदम – महापौर

namanchhattisgarh

Leave a Comment