1 C
New York
February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

एसडीएम, तहसीलदार और सीएमओ ने साफ सफाई कार्यों का किया निरीक्षण

Share

जांजगीर-चांपा 27 मई 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में जिले के सभी नगरीय निकायो में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज नगर पालिका जांजगीर, चांपा सहित अन्य नगरीय निकायों में एसडीएम, तहसीलदार सहित मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा सुबह से साफ सफाई कार्यों का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर द्वारा सभी नगरीय निकायों में बारिश के पूर्व नालियों की सफाई कराने, नियमित रूप से पब्लिक प्लेस की साफ-साफाई, डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन सहित बेहतर साफ-सफाई कराये जाने के निर्देश दिए गए है। जिसके परिपालन में जिले के सभी नगरीय निकायों में चल रहे स्वच्छता कार्यों का निरीक्षण करने राजस्व और नगरीय निकाय के अधिकारी पहुंचे । निरीक्षण के दौरान संबंधित नगरीय निकाय के एसडीएम, तहसीलदार , सीएमओ तथा संबंधित स्टाफ उपस्थित थे। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा द्वारा दी गई

Share

Related posts

16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज : मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में आयोजित होगा जिला स्तरीय मुख्य समारोह

namanchhattisgarh

बाल दिवस के शुभ अवसर पर बच्चों को मोबाइल के प्रति ज्यादा रूचि न रखने के लिए जागरूक किया गया

namanchhattisgarh

जिले के 05 प्राथमिक एवं 05 माध्यमिक शालाओं में अंग्रेजी माध्यम के सी.बी.एस.ई. कोर्स हो रहे संचालित

namanchhattisgarh

Leave a Comment