21.8 C
New York
October 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जांजगीर-नैला के वार्ड कमांक 01 में स्थित गोधन खरीदी केन्द्र सह गौठान में नियमित हो रही गोधन खरीदी

Share

जांजगीर-चांपा 27 मई 2023/ नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला के वार्ड क्रमांक 01 में स्थित गोधन खरीदी केन्द्र सह गौठान में नियमित गोधन खरीदी हो रही है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला से प्राप्त जानकारी अनुसार  आज की स्थिति में 8585 क्विटल गोबर कय किया चुका है। योजना अनुसार इन क्रय गोबर का उपयोग वर्मी कम्पोस्ट बनाने में किया जा रहा है। इस गोठान से अब तक 1335 क्विंटल कम्पोस्ट उत्पादित किया चुका है। जिसमें से 1205 क्विटल कम्पोस्ट का विक्रय किया जा चुका है। गोधन खरीदी केन्द्र में मिशन क्लिनसिटी से जुड़े महिला स्व सहायता समूह द्वारा गोधन कय एवं कम्पोस्ट निर्माण का कार्य किया जा रहा है। गोधन खरीदी केन्द्र के पास ही नगरपालिका का निमार्णाधीन गोठान है। जिसमें आसपास के वार्डाे से पशुधन को स्थानीय चरवाहे लाते है। इस गौठान में तार फेसिंग का कार्य कर लिया गया है। साथ ही शेड निर्माण का कार्य प्रगति पर है। गौठान में पाये जाने वाले पशुधन के पेयजल हेतु गौठान के भीतर ही पूर्व निर्मित तालाब है। विदित हो की नगरपालिका जांजगीर नैला में नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा 01 गौठान स्वीकृत है। जिसकी प्राक्कलित राशि 19.11 लाख रूपये है गौठान निर्माण में अब तक राशि 4.37 लाख व्यय हुये है। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा द्वारा दी गई


Share

Related posts

तीन सिंचाई योजनाओं के नहर लाईनिंग, बांध मरम्मत और नहर निर्माण कार्याें के लिए 20.10 करोड़ रूपए की मंजूरी

namanchhattisgarh

सी.एस.ई.बी.चौक से स्टेडियम चौक तक सड़कों से हटाया गया बड़े वाहनों को

namanchhattisgarh

स्वास्थ्य विभाग में संविदा भर्ती: दस्तावेज सत्यापन के लिए द्वितीय सूची जारी

namanchhattisgarh

Leave a Comment