February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जिले में सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों का तत्काल जारी किया जा रहा पीपीओ, जीपीओ

Share

जांजगीर-चांपा एक जून 2023/ जिले अंतर्गत 31 मई 2023 को सेवानिवृत्त होने वाले 10 कर्मचारियों को आज पीपीओ और जीपीओ की कॉपी कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के द्वारा प्रदान किया गया। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में समय लाल पोर्ते, रोहिणी रमण राय सागर, उषा रामचंद्रन नायर, फुटबॉल डनसेना, राम शंकर पांडे, बच्चा राम राठौर डेरिया दास गड़े, दुर्गेश्वर प्रसाद साहू, सुमन सिंह कंवर, ध्वजा राम साहू शामिल रहे। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को कलेक्टर ने आगे के लिए स्वस्थ जीवन एवं लंबी उम्र की कामना करते हुए शुभकामना दी।
पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए कलेक्टर सुश्री चौधरी द्वारा प्रत्येक टीएल में समीक्षा की जाती है। इसी क्रम में 17 मई 2023 को संयुक्त संचालक श्री आर के पटेल द्वारा टीएल के बैठक में पेंशन प्रकरणों का समीक्षा किया गया। सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को समय पर पेंशन प्रकरण भेजे जाने एवं संयुक्त संचालक स्तर से आपत्ति किए गए या कोषालय स्तर से आपत्ति किए गए तथा विभिन्न कारणों से पेंशन प्रकरण तैयार नहीं किए गए। प्रकरणों के बारीकी से समीक्षा करते हुए त्वरित निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ कोषालय अधिकारी पी आर महादेवा द्वारा बताया गया कि 31 मई 2023 को सेवानिवृत्त होने वाले 10 कर्मचारियों को 1 जून 2023 को उपादान का भुगतान करने की कार्यवाही की गई। संयुक्त संचालक श्री आर के पटेल द्वारा यह भी बताया गया कि पेंशन प्रकरण तैयार करने से पहले कर्मचारी के जन्म तिथि, पद ग्रहण तिथि, सेवानिवृत्ति तिथि कर्मचारी के नाम उनके परिवार का नाम, सरनेम को कार्मिक संपदा से मिलान कर ही पेंशन प्रकरण तैयार कर भेजने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा दी गई


Share

Related posts

तत्काल बैटरी चलित ट्रायसायकल पाकर मनराखन के खिले चेहरे

namanchhattisgarh

आत्महत्या प्रयास का धान खरीदी से कोई संबंध नहीं

namanchhattisgarh

19 अगस्त को बंद रहेगा पशुवध कार्य

namanchhattisgarh

Leave a Comment